सर्दियों के मौसम में फूल गोभी की बाजार में भरमार रहती है. हर घर में इससे तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. स्वाद और सेहत दोनों के लिए ये उपयोगी है. पर फूल गोभी में कीड़े निकलने की समस्या बहुत आम है. कई बार बाजार से लाने के बाद गोभी काटने पर अंदर कीड़े दिखाई देते हैं. जिससे सब्जी बेकार हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि खरीदते समय ही सही फूल गोभी का चयन किया जाए. यहां हम आपको 8 आसान टिप्स बता रहे हैं.
अच्छी और ताजी फूल गोभी का रंग सफेद या हल्का क्रीमी होता है. अगर गोभी पर पीले, भूरे या काले धब्बे दिखाई दें, तो ऐसी गोभी खरीदने से बचें. ये खराब होने या कीड़े होने के संकेत हो सकते हैं.

फूल गोभी के छोटे-छोटे फूलों के बीच अगर काले धब्बे या गंदगी जमी नजर आए, तो इसमें कीड़े छिपे हो सकते हैं. साफ और एकसार फूल वाली गोभी ही चुनें.

एक्सपर्ट डॉ ,अखिलेश शाह ने बताया कि गोभी खरीदते समय फूल गोभी को हल्के हाथ से दबाकर देखें. अगर गोभी नरम लगे या फूल टूटने लगें, तो वह खराब हो सकती है. अच्छी फूल गोभी सख्त और मजबूत होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि हमेशा वही फूल गोभी खरीदें जो आकार में भारी लगे. हल्की गोभी अक्सर अंदर से खराब या कीड़े लगी हो सकती है.

आगे कहा कि फूल गोभी की पत्तियां उसकी ताजगी बताती हैं. अगर पत्तियों पर छोटे-छोटे छेद, जाले या चिपचिपापन दिखे, तो यह कीड़े होने का संकेत है.

हरी, ताजी और बिना कट-फट वाली पत्तियों वाली फूल गोभी ही खरीदें. मुरझाई या पीली पत्तियां गोभी के पुराने होने का संकेत देती हैं.

अगर फूल गोभी से हल्की सी भी सड़ी या अजीब गंध आए, तो उसे न खरीदें. ताजी गोभी में किसी तरह की बदबू नहीं होती.

बहुत ज्यादा खुली और ढीली फूल गोभी में कीड़े लगने की संभावना अधिक होती है. हमेशा कसकर बंद और कॉम्पैक्ट फूल वाली गोभी लें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.