How to dry clothes Without Sunlight winter: वैसे तो सर्दी के सीजन में कपड़ा सुखाना सबके लिए चुनौती बन जाता है. ऐसे में आज हम आपको कोहरे में भी कपड़ा सुखाने की 5 ट्रिक के बारे में बताएंगे. इस ट्रिक से आप अपने कपड़ों को सर्दियों में भी आसानी से सुखा सकते हैं. आइए जानते हैं…
कपड़ों को जल्दी और अच्छे से सुखाने के लिए सही जगह का चुनाव सबसे ज्यादा जरूरी है. ऐसे में आप ऐसी जगह चुनें, जहां हवा का प्रवाह (एयर फ्लो) अच्छा हो. घर में दरवाजे या खिड़की के पास कपड़े सुखाना सबसे बेहतर होता है, क्योंकि वहां प्राकृतिक हवा खुलकर आती है. इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और बदबू या फफूंदी नहीं लगती है. इसके अलावा धूप वाली जगह हो, तो और बेहतर है, लेकिन अगर धूप नहीं है तो भी अच्छी हवा वाली जगह से काम चल जाता है. इससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं.

अगर सर्दियों में आपके कपड़े बहुत कम गीले हैं, तो आयरन (इस्त्री) की मदद से उन्हें जल्दी सुखाया जा सकता है. कपड़ों पर प्रेस करने से नमी आसानी से निकल जाती है और वे तेजी से सूख जाते हैं. इससे समय की भी बचत होती है, लेकिन ध्यान रखें कि कपड़े ज्यादा गीले न हों, क्योंकि इससे आयरन खराब हो सकता है और कपड़े पर दाग पड़ सकते हैं या जल सकते हैं. ऐसे में हमेशा सूखे या हल्के गीले कपड़ों पर ही इस्त्री करें.

सर्दी में कपड़ों को जल्दी और अच्छे से सुखाने के लिए रस्सी की बजाय हैंगर का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है. हैंगर पर कपड़े टांगने से हवा हर तरफ से अच्छी तरह लगती है, जिससे कपड़े तेजी से सूख जाते हैं और सिलवटें भी कम पड़ती हैं. ध्यान रखें कि हैंगरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर टांगें, ताकि हवा लगातार कपड़ों पर लगती रहे. साथ ही पास-पास टांगने से कपड़े धीरे सूखते हैं और फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है. इस ट्रिक से भी कपड़ों को जल्दी सुखाया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए हीटर या ब्लोअर बहुत उपयोगी साबित होते हैं. सबसे पहले कपड़ों को हैंगर या रॉड पर अच्छी तरह टांग लें. फिर कमरे में हीटर या ब्लोअर चालू कर दें. ऐसे में गर्म हवा से कपड़े तेजी से सूख जाते हैं, लेकिन सावधानी बरतें बहुत जरूरी है. क्योंकि कपड़ों और हीटर के बीच उचित दूरी न होने से खतरा हो सकता है, नजदीक होने पर आपके कपड़े भी जल सकते हैं. ज्यादा पास रखने से आग लगने का खतरा भी हो सकता है. इस विधि से सर्दियों में कपड़े आसानी से सूख जाते हैं.

<br />अगर आपके घर में वॉशिंग मशीन है, तो कपड़ों को सुखाने के लिए उसका बिल्ट-इन ड्रायर (ड्रायर फंक्शन) सबसे प्रभावी तरीका है. वॉशिंग के बाद कपड़ों को ड्रायर मोड में डालें, इससे वे बहुत जल्दी और पूरी तरह सूख जाते हैं. यह विधि समय बचाती है और कपड़ों पर सिलवटें भी कम पड़ती हैं. खासकर सर्दियों या बारिश के मौसम में यह तरीका बेहद उपयोगी माना जाता है. बस आपको कपड़ों की मात्रा और फैब्रिक टाइप के अनुसार सेटिंग चुनें. ताकि कपड़े खराब न हों.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.