Dandruff and Hair Fall Prevention Remedy: डैंड्रफ और हेयर फॉल आजकल आम समस्या बन चुकी है. मौसम बदलते ही सिर में खुजली, जलन और रूसी जमने लगती है. समय रहते इलाज न किया जाए तो बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है. एलोवेरा-नींबू, प्याज-नारियल तेल, नीम-दही, मेथी दाना और कपूर जैसे देसी नुस्खे स्कैल्प को साफ रखते हैं, खुजली कम करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं. नियमित प्रयोग से डैंड्रफ और हेयर फॉल दोनों में कमी आती है.
आजकल डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या लगभग हर दूसरे व्यक्ति को हो रही है. मौसम बदलते ही सिर में रूसी जमने लगती है. चाहे सर्दी हो या गर्मी हो अब डेंड्रफ होना एक आम बात हो गई है. कई बार यह डैंड्रफ इतना ज्यादा हो जाता है कि सिर में बर्फ की तरह परत जम जाती है. इससे सिर में खुजली, जलन और बाल झड़ने की परेशानी शुरू हो जाती है. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं. ऐसे में कुछ आसान और देसी घरेलू उपाय अपनाकर हम डैंड्रफ और हेयर फॉल दोनों को कम कर सकते हैं.

गृहिणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि जब सिर में डैंड्रफ जम जाता है और लगातार खुजली होती है, तब एलोवेरा बहुत फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा में ठंडक और नमी होती है जो स्कैल्प को शांत करती है. नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण डैंड्रफ पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं. सबसे पहले 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लेना है. फिर उसमें आधा नींबू का रस मिला दें. इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और 20 से 25 मिनट तक छोड़ दें फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें . इस उपाय से सिर की खुजली कम होती है, स्कैल्प साफ होता है और डैंड्रफ धीरे-धीरे खत्म होने लगता है.

डैंड्रफ की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है और बाल तेजी से टूटने लगते हैं. ऐसे में प्याज और नारियल तेल का मिश्रण बहुत असरदार घरेलू उपाय है. प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है. नारियल तेल बालों को पोषण देता है और स्कैल्प की ड्राइनेस को दूर करता है. इसके लिए 2 चम्मच प्याज का रस निकालें और उसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं.इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर हल्की मसाज करें फिर 30 से 40 मिनट बाद बाल धो लें. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, हेयर फॉल कम होता है और बाल घने बनने लगते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर स्कैल्प में गंदगी जम गई हो या बार-बार डैंड्रफ हो रहा हो, तो नीम और दही का लेप बहुत लाभकारी है. नीम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो संक्रमण और फंगल समस्या को दूर करते हैं. दही स्कैल्प को ठंडक देता है और रूसी को साफ करता है. इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें. उसमें 3 से 4 चम्मच दही मिला दें और इसे पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. फिर 25 से 30 मिनट बाद बाल धो ले. इस उपाय से स्कैल्प साफ होता है, ड्राइनेस कम होती है और डैंड्रफ जल्दी दोबारा नहीं होता.

सुमित्रा मौर्य ने बताया कि मेथी दाना बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को खत्म करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं. इसके लिए 2 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दें. और सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. मेथी लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बालों में चमक आती है.

कपूर डैंड्रफ के लिए बहुत अच्छा उपाय है क्योंकि इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं. यह सिर की खुजली और संक्रमण को दूर करता है. सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें उसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं. इसे हल्का गर्म करके बालों की जड़ों में मसाज करें. और 1 घंटे बाद धो लें.इससे सिर की खुजली शांत होती है और रूसी कम होने लगती है. इससे बाल चमकदार भी बने रहेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.