{“_id”:”6968f2e8d82b9a85cd0cb56d”,”slug”:”tipper-falls-into-ditch-on-chamyana-suraala-road-driver-dies-shimla-news-c-19-sml1002-663289-2026-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shimla News: चम्याना-सुराला मार्ग पर टिपर nखाई में गिरा चालक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रात को हुए हादसे का सुबह चला पता
Trending Videos
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चम्याना-सुराला संपर्क मार्ग पर एक टिपर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। सुबह उस समय हादसे का पता चला जब स्थानीय लोग पानी की सप्लाई की जांच करने के लिए नाले की ओर उतरे। इस दौरान उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त टिपर और लहूलुहान पड़े व्यक्ति को देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना ढली पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अचेत व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव झुंझन डाकखाना मशोबरा तहसील और जिला शिमला के रूप में हुई। सुनील कुछ समय से टिपर में चालक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 7:30 बजे रामकृष्ण निवासी चम्याना हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी से अपने खेतों में पानी की सप्लाई करने वाले पाइप की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा की पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके बाद वह चम्याना-सुराला संपर्क मार्ग पर नाले की तरफ लाइन की जांच करने के लिए अपने भाई के साथ उतरे तो उन्होंने सड़क से नीचे एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त देखा। इसके साथ ही उन्होंने सुनील को लहूलुहान अवस्था में पड़े देखा। उन्होंने मामले की सूचना ढली पुलिस को स्टेशन को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।