फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने मंडी के तीन युवकों को 7.29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान नियमित वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी कीरतपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। इस पर तीनों युवक घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनके कब्जे से 7.29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान तुजेंद्र कुमार (25) निवासी गांव व डाकघर लंबा थाच तहसील थुनाग, भूपेंद्र (19) निवासी गांव मरोट डाकघर गोहर तहसील चच्योट और यशपाल (18) निवासी गांव मंडप डाकघर बस्सी तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.