हसायन के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 13 जनवरी की सुबह एक फैक्टरी में मशीन फटने के कारण निकली गर्म हवा के कारण तीन मजूदर झुलस गए।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय वे मशीन के निकट ही खड़े थे। हादसे में हसायन के मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी महेशचंद्र व अन्य दो लोग घायल हुए, जिन्हें फैक्टरी संचालक ने आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में सलेमपुर चौकी इंचार्ज केके शर्मा ने अनिभिज्ञता जताई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.