फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने शनिवार काे चेकिंग के दौरान तीन बदमाशाें को गिरफ्तार कर 21 ग्राम हेरोइन और एक देसी पिस्टल बरामद की है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के जैतो रोड निवासी जोधा सिंह, जीवन सिंह नगर निवासी सुरिंदरपाल सिंह उर्फ बिल्ला और अमोलक सिंह उर्फ मोली के रूप में हुई है। पुलिस टीम काे देखकर की भागने की काेशिश इनके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देश पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई हाकम सिंह सहित पुलिस पार्टी अमृतसर–बठिंडा नेशनल हाईवे-54 के पास बस स्टॉप शेड, सिखांवाला रोड कोटकपूरा के नजदीक संदिग्धाें की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेड की बेंच पर तीन युवक बैठे दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस पार्टी को देखते ही एक लिफाफा नीचे फेंक दिया। मैगजीन और 30 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद पुलिस टीम ने शक के आधार पर तीनों को काबू कर लिया और फेंके गए लिफाफे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से 21 ग्राम हेरोइन निकला। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल 32 बोर समेत मैगजीन और 30 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। रिमांड लेकर लिंक खंगालेगी पुलिसः डीएसपी इस संबंध में डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि बरामद हेरोइन और हथियार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.