संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के टेमा रहमत चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात कार से टकराकर बाइक सवार दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तीनाें घायल बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने बताया कि 15 जनवरी को रात करीब 10:45 बजे हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में पाया गया कि शिवजतन (28) पुत्र रामदीन ग्राम लोनाहा थाना कलवारी जनपद बस्ती बाइक से रोहित (14) पुत्र जीवान व शीतल (15) पुत्र जियावन ग्राम गौरा कलवारी बस्ती अशरफपुर से बस्ती की तरफ जा रहे थे। टेमा चौराहे पर पीछे से कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजकर परिवार के लोगों को सूचित किया गया। वे जिला अस्पताल पहुंच गए।
कार को क्रेन से सड़क से किनारे करवा दिया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल रोहित की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।न
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.