Kanker Road Accident News: कांकेर जिले के चारामा थाने क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार की सुबह करीब तीनबजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार में आ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्रक सवार कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त करने में लगी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

