रायबरेली। किसान के घर से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित किरण हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर के इंदिरा नगर निवासी मुकेश पांडेय के घर बीते 18 दिसंबर की रात में चोरी हो गई थी। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी।
सुबह सूचना मिली कि गोरा बाजार के पास कुछ लोग मौजूद हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी सूरज कश्यप, शहर इलाके के बड़ा घोसियाना निवासी अल्ताफ उमेर सिद्दीकी, डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी निवासी रामजी को दबोच लिया।
इन तीनों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, दो गैस सिलिंडर, एलईडी समेत पांच लाख का सामान के अलावा 10540 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी पहले रेकी करते थे और फिर घरों में चोरी करते थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.