धौलपुर जिले के बसेड़ी, बाड़ी और सरमथुरा क्षेत्रों में 3 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान करौली में नवनिर्मित 132 केवी जीएसएस दिंडोरा को चार्ज करने के लिए लाइन जोड़ने के कार्य के कारण होगा।
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण की अधिशाषी अभियन्ता (220 केवी जीएसएस) संध्या चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए 132 केवी जीएसएस दिंडोरा की लाइन को 132 केवी हिंडौन-बसेड़ी लाइन के लीलो पॉइंट के जम्पर से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के कारण 132 केवी जीएसएस बसेड़ी, बाड़ी और सरमथुरा के अंतर्गत आने वाले समस्त 33 केवी शहरी एवं ग्रामीण फीडरों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.