बेतिया नगर के डाक बंगला रोड न्यू कॉलोनी में रह रही एक महिला ने अपने भैंसुर के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके भैंसुर ने उसे एक पुराने मामले में केस वापस लेने के लिए धमकी दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुबोध
इस मामले में अंजना ने जलपाईगुड़ी जिले के भक्ति नगर थाना में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसके पति को जेल हो गई थी। पति के जेल जाने के बाद अंजना अपने बच्चों के साथ बेतिया में अपने भाई के घर डाक बंगला रोड न्यू कॉलोनी में रहने लगी।
भैंसुर ने केस वापस लेने की दी धमकी
विगत 29 दिसंबर की दोपहर, उसके पति के बड़े भाई सुजीत कुमार, जो पूर्वी चंपारण के तुमकडिया टोला, रक्सौल वार्ड तीन के निवासी हैं, उसके भाई के घर आए। सुजीत कुमार ने अंजना को धमकी दी कि वह केस वापस ले ले, नहीं तो उसे इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंजना की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.