- Hindi News
- National
- This Time Winter Will Go Away Early In Rajasthan, It Will Increase In Bihar
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने अगले तीन महीने (जनवरी से मार्च तक) मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी।
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि बिहार और नॉर्थ ईस्ट राज्यो में इस बार सर्दी करीब तीन दिन ज्यादा रहेगी वहीं राजस्थान में ठंड जल्दी खत्म होने की उम्मीद है।
उधर जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग ने बर्फबारी जारी है। कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर–सोनमर्ग–गुमरी सड़क, जो कश्मीर को लद्दाख के कारगिल जिले से जोड़ती है। उसे भी ताजा बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है।
कश्मीर इस समय चिल्ला-ए-कलां (40 दिन की कड़ाके की ठंड) के दौर से गुजर रहा है। आम तौर पर इस दौरान रात में तापमान काफी नीचे चला जाता है। लेकिन इस साल मैदानी इलाकों में अब तक बर्फ नहीं पड़ी है। बर्फबारी सिर्फ पहाड़ी इलाकों में हो रही है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की 3 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में पूरा इलाका बर्फ से ढक गया।

कश्मीर के बांदीपोरा में सड़क, मकानों और वाहनों पर बर्फ की मोटी परत जम गई।

यह तस्वीर सोनमर्ग की है, आसपास इलाका पूरी तरह से बर्फ में जम गया।
3 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
- बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।
- दिल्ली में शीतलहर की शुरुआत, इस दौरान तापमान 5 डिग्री के नीचे जा सकता है।


राज्यों से मौसम की खबरें..
राजस्थान: 20 जिलों में मावठा, बीकानेर में आधा घंटे तक ओले गिरे, कोहरे का यलो अलर्ट

गुरुवार को 20 से अधिक जिलों में मावठा गिरा, सबसे अधिक बारिश बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 26 मिमी दर्ज की गई। बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई। बारिश के कारण दिन का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। शुक्रवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
मध्य प्रदेश: कल्याणपुर-पचमढ़ी सबसे ठंडे, पारा 5 डिग्री से नीचे, कल से तेज ठंड

प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 16 जिलों में कोहरा है। 5 में बादल छाए हैं। शहडोल का कल्याणपुर और हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। यहां पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे बाद कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश: बारिश से ठंड बढ़ी, 30 जिलों में कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया है। पश्चिमी यूपी के मथुरा समेत कई जिलों में हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सीजन में पहली बार रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया है। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार: कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों में घना कोहरा, समस्तीपुर में पारा 3.8°C

पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया समेत 10 जिलों में घना कोहरा है। समस्तीपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। तापमान 3.8 डिग्री पहुंच गया है। शुक्रवार को 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.