फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में 11 मार्च को सुनार की दुकान पर हुई 50 लाख की जूलरी लूट के मामले का तीसरा आरोपी मंगलवार सुबह सूरजकुंड के पास क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी का नाम धर्मबीर यादव उर्फ बाबू है जो संभल का रहने वाला है।
इस मामले में गांव सिंगरैड़ा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी साकिब और जावेद नाम के दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच पहले ही काबू कर चुकी है। क्राइम ब्रांच को पहले पकड़े गए आरोपियों से जानकारी मिली थी कि लूट के बाद तीनों ने मंगलवार को सूरजकुंड के पास मिलने का तय किया था। यहां से उनकी दिल्ली में एक बड़ी लूट करने की योजना थी।
क्राइम ब्रांच की टीम तड़के सूरजकुंड रोड पर पहुंच गईं। जैसे ही आरोपी बाइक सवार आया तो पुलिस टीम को देखकर सीधे फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, इसमें उसके पैर में गोली लग गई। उसे काबू कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
11 मार्च को दिन के समय गांव सरूरपुर में स्थित संजय की ज्वेलर्स की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 350 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए थे और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.