पाकुड़ रेलवे में कार्यरत सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव के क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रविवार रात उनके आवास से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामल
यह घटना पाकुड़ रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में ऑटो स्टैंड के सामने स्थित सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव के क्वार्टर में हुई। राणा प्रताप यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बढ़ायाहरदो के रहने वाले हैं। रविवार रात को वे अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके रेलवे क्वार्टर की चारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ी और फिर अंदर के एक और दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे। घर के एक कमरे में पहुंचकर चोरों ने सारा सामान बिखेर दिया। उन्होंने एक अलमारी का ताला तोड़कर अभियंता की पत्नी के लगभग 12 ग्राम सोने का हार, लगभग 5 ग्राम की एक अंगूठी और लगभग 300 ग्राम की एक जोड़ी पायल चुरा ली।
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
सोमवार को चोरी की सूचना नगर थाने को दी
अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नगद भी चोर ले गए। ड्यूटी समाप्त कर जब अभियंता राणा प्रताप यादव घर लौटे, तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सोमवार को इसकी सूचना नगर थाने को दी।सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बलवंत दुबे को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम के साथ मामले की जांच करते देखा गया। पीड़ित राणा प्रताप यादव ने बताया, “मैं रात में ड्यूटी के लिए गया था। देर रात जब लौटा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो दो और दरवाजों की कुंडी टूटी थी और एक कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था।
अलमारी का ताला भी खुला था और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 25,000 रुपए गायब थे। मैंने इसकी लिखित सूचना नगर थाना को दी है।” रेलवे स्टेशन में कार्यरत सहायक अभियंता के क्वार्टर में चोरी की इस घटना को सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। फिलहाल, आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोग भी इस घटना से चिंतित हैं।