अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की चन्द्र छाया कॉलोनी में चोरों ने एक सुने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से सोने की चैन, मंगलसूत्र, एक पायजेब और अलमारी में रखी करीब दो हजार रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए।
मकान रेलवे के ग्रुप डी पॉइंट्स कर्मचारी भोलाराम का है जिसकी भोपाल ड्यूटी है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक के रिश्तेदार महावीर गुर्जर ने बताया कि बच्चों की शीतकालीन स्कूल छुट्टियां होने के कारण परिवार ताला लगाकर गुर्जर बास गांव गया हुआ था। मकान में पीछे से कोई नहीं था। इसी दौरान सोमवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का मुख्य गेट बंद है और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नकदी गायब थी। चोर मकान की दीवार कूदकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.