जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गर्म पानी से ढाई साल का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद बच्चे को तत्काल खैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
झुलसे हुए बच्चे की पहचान मुकेश कुमार के ढाई साल के बेटे सिमन कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में बच्चे का पेट और पैर झुलस गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि बच्चे को नहलाने के लिए घर में एक टब में गर्म पानी रखा गया था। नहाने के दौरान बच्चा असंतुलित हो गया और टब उसके पैरों पर गिर गया, जिससे वह गर्म पानी से झुलस गया।
डॉक्टरों ने परिजनों को सलाह दी है कि बच्चों को नहलाते समय हमेशा ठंडे और गुनगुने पानी का प्रयोग करें। उन्होंने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने पर जोर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.