चोर की चतुराई बच्चों के आगे नहीं चली। आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटे ने घर में घुसे चोर को सूझबूझ से पकड़वा दिया। यह घटना है ब्राउन रोड इलाके के वैली मेमोरियल हाई स्कूल के पास की है। वीरवार की सुबह 7 ने लड़की ने चोर को पहले देखा फिर भाई को बताया। दोनों ने न सिर्फ चोर की गतिविधियों पर चुपके-चुपके नजर रखी, ब्लकि इंग्लिश में बातचीत कर उसे कुछ देर तक उलझा कर रखा। फिर जब चोर मौके से भागने लगा तो शोर मचा कर पड़वा दिया। शिकायतकर्ता जिनिया पीले ने बताया कि उन्होंने एक शोरूम खोलने के लिफ साड़ियां व लेडीज सूट घर में रखे थे। आरोपी सुबह घर में दाखिल हुआ, उसके बाद उनकी 8 साल की बेटी और 5 साल के बेटे ने घर के बाथरूम में किसी अनजान शख्स की हलचल देखी। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर पता चला कि आरोपी ने ड्राइंग रूम में रखे कीमती लेडीज सूट चोरी कर घर के बाहर एक सुनसान जगह पर फेंक दिए थे, ताकि बाद में उन्हें ठिकाने लगा सके। पुलिस ने आरोपी मुकुल चावला (23) वासी सिंगला रोड को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी सुलक्खण सिंह ने बताया कि आरोपी से 12 लेडीज सूट और कार बरामद की है। बेटी बोली- कोई अंदर है, मैंने मजाक समझा, तब 5 साल का बेटा करीब गया “मेरी बड़ी बेटी स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास मेरी बेटी ने ड्राइंग रूम के साथ वाले बाथरूम में किसी को देखा। उसने आकर मुझे बताया कि ड्राइंग रूम से चोरी-चोरी कोई हम सबको देख रहा है, लेकिन मैंने सोचा कि कई बार स्कूल न जाने के लिए बच्चे जानबूझकर उलझा रहे हैं, ताकि स्कूल बस निकल जाए। मैंने उनकी बात को मजाक में टाल दिया। लेकिन बेटी ने छोटे भाई को बताया, तब मेरा बेटा हिम्मत करते हुए बाथरूम के पास गया और उसने भी महसूस किया कि कोई चोरी-चोरी देख रहा है। दोनों बच्चों ने आपस में इंग्लिश में बात करना शुरू कर दिया, ताकि चोर कुछ समझ न जाए। दोनों एक दूसरे को बता रहे थे कि बाथरूम में छुपे व्यक्ति ने कैसे कपड़े पहने हैं और क्या एक्टिविटी कर रहा है। इस दौरान बदमाश ड्राइंग रूम की तरफ गया। मेरी बेटी ने फिर से मुझे बताया कि कोई ड्राइंग रूम की तरफ गया है, लेकिन मैंने तब भी उसकी बात पर गौर नहीं किया। मुझे यकीन दिलाने को जब मेरी बेटी और बेटा खुद ड्राइंग रूम की तरफ गए और उन्होंने शोर मचाया। जिस पर बदमाश वहां से भागने लगा। जिसे हम सभी ने देख लिया। तब मेरे पति और घर के कर्मचारी सभी उसके पीछे भागे और घर के लॉन में ही उसे पकड़ लिया। उसने खुद कबूल किया कि वह चोरी करने के लिए ही आया था और सुबह 6:00 बजे से लेकर घर में ही था। था।”
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.