पाडल्या | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में 10 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी है। टोलियों ने नगर को भगवा पताकाओं से सजाया है। वहीं घर-घर जाकर पत्रक वितरित कर नगरवासियों को कार्यक्रम की जानकारी दी
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए नगर की बस्तियों में संध्या फेरी निकाली जा रही है। घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जाएगा ताकि अधिकाधिक लोग परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हो। सम्मेलन में पंच परिवर्तन व राष्ट्र निर्माण के विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रहित व लव जिहाद से जुड़े विषयों का प्रदर्शन किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.