पुतलीघर जीटी रोड स्थित नॉर्दर्न रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप के नए सीडब्ल्यूएम विनीत कुमार चड्ढा से श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के डेलीगेशन ने मुलाकात की। डेलीगेशन का नेतृत्व कमेटी सदस्य काका दविंदर सिंह ने किया। रेलवे वर्कशॉप के डिप्टी सीएमई रोहित शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर दविंदर सिंह ने विनीत कुमार चड्ढा को रेलवे वर्कशॉप का नया सीडब्ल्यूएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से उन्होंने हर तरह का सहयोग मिलता रहेगा। गौर है कि इसी साल कृष्ण कुमार सेवा मुक्त हो गए और उनके स्थान पर विनीत चड्ढा को पदोन्नति मिली है। इसी दौरान कैशियर दलबीर सिंह ने चड्ढा को सोसायटी द्वारा साल भर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वहीं सोसायटी द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सारी जानकारी साझी की। इस मौके पर असिस्टेंट कैशियर किरण कुमार, जसविंदर सिंह वल्ला, प्रभदयाल सिंह अटारी, हरप्रीत सिंह भुल्लर, प्रिंसपाल भगत समेत सोसायटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.