सिरोही | भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित ‘भारत विस्तार’ (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एआई इन एग्रीकल्चर) कार्यक्रम का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा (जयपुर) में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। एडीएम डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को लाइव वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.