पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म का आरोपी अर्धनग्न हालत में फरार हो गया। घटना कोतवाली थाने के पीछे स्थित त्रिमूर्ति होटल की है। आरोपी सूरत की एक नाबालिग लड़की को भगाकर पंधाना क्षेत्र में ले आया था। सूरत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट
गिरफ्तारी के बाद जांच के लिए सूरत पुलिस उसे खंडवा लेकर आई थी। पुलिसकर्मी होटल की पहली मंजिल के कमरे में रुके थे। आरोपी शौच के बहाने टॉयलेट गया, नल चालू किया और चिटकनी लगा दी। इसी दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त थे।
आरोपी टॉयलेट के पीछे बने 2×2 फीट के रोशनदान से निकलकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने सूरत पुलिसकर्मी दिलुभा बोराना की शिकायत पर आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ सोनू उर्फ दीपू पिता शिवराम सिंह गुर्जर (25), निवासी बाड़ीगांव, धौलपुर (राजस्थान) के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का केस दर्ज किया है।
आरोपी वर्ष 2024 में सूरत में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। वह लड़की को बमनगांव टिगरिया में डेढ़ साल तक साथ रखे रहा था। तीन दिन से सूरत पुलिस त्रिमूर्ति होटल के रूम नंबर 106 में ठहरी थी।
रोशनदान का कांच निकालकर अर्धनग्न हालत में नीचे कूदा
आरोपी के टॉयलेट में जाते ही पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त हो गए। इसका फायदा उठाकर गुर्जर ने नल चालू किया और अंदर से चिटकनी लगा ली। टॉयलेट की पिछली दीवार के 2×2 फीट के रोशनदान का कांच निकालकर वह साइड की छत पर पहुंचा। दुबला-पतला होने के कारण वह आसानी से निकल गया और नीचे कूदकर दौड़ लगा दी। भागते समय उसने सिर्फ अंडरवियर पहन रखा था। होटल कर्मचारियों ने शोर मचाया।
पकड़ने की कोशिश में बोतल मारी, महिला को धक्का देकर भागा
शोर सुनकर होटल गेट के पास मौजूद एक दुकानदार ने भाग रहे आरोपी के चेहरे पर पानी से भरी प्लास्टिक की बोतल मारी। आरोपी लड़खड़ाया लेकिन गिरा नहीं। उसने सामने खड़ी महिलाओं को धक्का दिया और बस स्टैंड होते हुए बड़ा कब्रिस्तान रोड की ओर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.