नारनौल। शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र व फुलेरा-शकूरस्ती-फुलेरा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि कुरूक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन 29 से एक जनवरी तक (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से 23:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 09:50 बजे रवाना होकर 20:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाडी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होगे। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.