जिले में कांग्रेस संगठन की कमान दोबारा लालू राठौर को दी गई है। इसकी घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी। इसके बाद उन्होंने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने माईं दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में मनरेगा को नए कानून से प्रतिस्थापित कर महात्मा गांधी का नाम हटा दिया और नए कानून लेकर आई है। इससे देश के करोड़ों गरीबों के रोजगार के अधिकार खत्म हो जाएंगे। आने वाले समय में कांग्रेस संगठन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान सुभान खान, आर. नारायणम्मा, सुशीला नाग, स्वर्णरेखा शाह, शंकर कुड़ियम, कामेश्वर गौतम, वल्वा मदनैया, बसंत राव ताटी, कमलेश कारम, लच्छूराम मौर्य, आर. वेणुगोपाल राव, ज्योति कुमार, सरिता चापा, सुरेंद्र चापा, सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, नकुल ठाकुर, मनोज अवलम, शैलेश मंडावी, मंगल राना, रमेश यालम, अशोक मड़े, मनोज यालम, पुरुषोत्तम खत्री, रमेश पामभोई, प्रवीण डोंगरे, जगबंधु मांझी, संतोष गुप्ता, सुनील उद्दे, राजेश जैन, शेख रजिया, संजना चौहान, बबीता झाड़ी, कलाम खान, पुरुषोत्तम सल्लूर, एजाज खान, वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.