जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर ग्राम चुरारन के पास नीलम ढाबा के नजदीक एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद शॉल में लपेटकर नाल सहित पुलिया के नीचे फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला अनीता बेगम लकड़ी बीनने के लिए पुलिया के पास गई थी। इसी दौरान उसे पुलिया के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाकर देखने पर अनीता बेगम और साथ मौजूद एक अन्य महिला को शॉल में लिपटी एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: Rewa News: पांच साल की बच्ची का लिवर फेल, डिप्टी सीएम ने पीएम एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स भिजवाया
सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमीठा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल छतरपुर रैफर किया गया।
जिला अस्पताल में नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नवजात को छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.