हमीरपुर। नगर भर में विभिन्न विकास कार्यों में नगर पालिका परिषद 45 लाख से अधिक की धनराशि खर्च करेगी। इसके तहत इंटरलॉकिंग मरम्मत, नाली, डक्ट व स्टोर निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पालिका प्रशासन ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। ये विकास कार्य होने से नगरवासियों को सुविधा होगी।
मौदहा नगर पालिका एमआरएफ सेंटर के बगल में घरेलू कचरा व सेनेटरी वेस्ट को स्टोर करने के लिए 1.27 लाख की लागत से स्टोर का निर्माण कराएगी। इसके अलावा वार्ड चार स्थिति आंबेडकर पार्क के अंदर बाबा साहब के स्टैचू के चारों ओर पिलर, रेलिंग व छत का 2.80 लाख से निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 12 में पेशकार के मकान के सामने से इंटरलॉकिंग की मरम्मत व नाली निर्माण का कार्य 2.72 लाख से होना है। साथ ही वार्ड 19 में ब्रिक ब्लास्ट व डस्ट डालने का कार्य, वार्ड आठ में ब्रिक ब्लास्ट व डस्ट डालने का कार्य, वार्ड 14 में सीसी निर्माण व रिपेयरिंग कार्य सहित सीसी नाली व पुलिया का निर्माण सहित अन्य वार्डों में कुल 45.44 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
– रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ, अध्यक्ष नगर पालिका मौदहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.