{“_id”:”6952eaa90211cbabd00b6a3d”,”slug”:”the-municipality-will-rejuvenate-the-city-parks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151342-2025-12-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: नगर पालिका कराएगी शहर के पार्कों का कायाकल्प”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:25 AM IST
मैनपुरी। शहर के बदहाल पार्कों की स्थिति बदलने जा रही है। चेयरमैन संगीता गुप्ता के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने जेई निर्माण से पार्कों के लिए प्रस्ताव मांगा है। जेई निर्माण ने पार्कों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के 42 पार्क में से 26 पार्क बदहाल स्थिति में हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इन पार्कों के कायाकल्प का निर्णय लिया है। चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश को निर्देश दिए हैं कि शहर के बदहाल पार्कों का सत्यापन कराया जाए। जो पार्क बदहाल हैं उनके कायाकल्प के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। बोर्ड की अगली बैठक में इन पार्कों के कायाकल्प के लिए बजट पास किया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी पार्क इस योग्य बनाए जाएंगे कि इसमें पहुंचकर लोग सुबह-शाम भ्रमण कर सकें। छुट्टियों के दिनों में बच्चे यहां खेल सकें।पार्कों की चाहरदीवारी के साथ ही पार्क में घास उगाने के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि पार्क आपको स्वस्थ रखने का स्थान है। यहां गंदगी न फेंकें। चेयरमैन ने सफाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि शहर के पार्कों की नियमित सफाई कराई जाए।