भास्कर न्यूज|लोहरदगा साहू परिवार और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले शुरू हुए बलदेव साहू मेमोरियल चार दिवसीय टी-20 क्रिकेट एलपीएल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में देर रात भव्य रंगारंग समारोह का बीएस कॉलेज निकट राज्य स्तरीय स्टेडियम मैदान में आयोजन हुआ। समारोह का विधिवत शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, उदय शंकर प्रसाद साहू, निशिथ जायसवाल, एसोसिएशन सचिव आलोक राय, वर्किंग प्रेसिडेंट भास्कर दास गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज प्रसाद के साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला छोटा में है परंतु खेल के क्षेत्र में आगे है। इसमें हमारे बड़े भाई स्व. शिव प्रसाद, नंदलाल साहू तथा परिवार का अहम योगदान है। कहा कि यह स्टेडियम राज्य स्तर का है। खिलाड़ियों के लिए यहां तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। जिले के खिलाड़ी भी यहां प्रेक्टिस कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहरदगा का नाम रोशन कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि क्रिकेट क्षेत्र में बेहतर भविष्य है। खिलाड़ी अनुशासन रहकर पढ़ाई करते हुए भी इसमें करियर बना सकते है। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे रशियन बैंड द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ टीम की कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। इसके बाद स्थानीय स्कूली छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर नृत्य गीत के साथ शानदार इंट्री ली। इसके अलावा फायर शो और आतिशबाजी शो और लेजर शो का आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य रूप से हर्षित साहू, रूचि साहू सहित एसोसिएशन सचिव आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, नेयाज मल्लिक, आशीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.