प्रयागराज में लव मैरिज की फिल्मों जैसी स्टोरी सामने आई है। लव, सेक्स, धोखा, पंचायत, पुलिस कार्रवाई के बाद मोहब्बत परवान चढ़ी और कोर्ट मैरिज हुई। इसके बाद पुलिस, वकील और घरवालों की मौजूदगी प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। प्रेमी ने म
लड़के के माता-पिता शादी में शामिल नहीं हुए। लड़का अपनी बहन के साथ शादी करने आया। दूल्हे ने वादा किया कि दो चार दिन में अपने मां–बाप को समझा लेगा या फिर किराए का मकान लेकर दुल्हन को विदा कर ले जाएगा।
सबसे पहले शादी की 3 तस्वीरें देखिए…


प्यार से शादी तक की इस कहानी में बड़े ट्विस्ट आए। लड़की शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों और थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पांच साल से उसके साथ रेप किया जा रहा है।
वह प्रेमी के घर भी पहुंचीं। वहां प्रेमी के घरवालों से मारपीट की नौबत आ गई। हंगामा हुआ तो प्रेमी घर से भाग गया। तहरीर लेकर पुलिस उसे तलाश करने लगी। जेल जाने की नौबत देख प्रेमी ने हामी भर दी। इसके बाद कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी हुई।


जानिए क्या है पूरा मामला
प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के बलरामपुर की रहने वाली मनीषा का अपने रिश्तेदार विनोद कुमार से पांच साल से अफेयर चल रहा था। विनोद मऊआइमा थाना क्षेत्र के बदलापुर का रहने वाला है।
मनीषा शादी का दबाव बनाने लगी तो विनोद मुकर गया। मनीषा का कहना है कि विनोद उसे अपने दोस्तों के घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था। उसने फोटो वीडियो बनाए। हर बार शादी का वादा करता था।
मामला 24 दिसंबर को बिगड़ गया। विनोद मनीषा के घर पहुंचा और शादी का वादा कर संबंध बनाए। इसके बाद साजिश के तहत उसने मनीषा का मोबाइल लेकर वीडियो, फोटो डिलीट कर दी।
उसने साफ कहा कि अब तुम कहीं और शादी कर लो, मैं नहीं करूंगा। मेरे घरवाले भी तैयार नहीं हैं। इसके बाद मनीषा समझ गई कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। घरवालों को पूरी बात बताने के बाद वह तहरीर लेकर उतरांव थाने पहुंची। उतरांव पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद प्रेमिका ने पुलिस अधिकारियों के यहां तहरीर दे दी।
पुलिस सक्रिय हुई। मनीषा भी लड़के घर पहुंची और पूरा मामला बताया कि शादी करने को राजी हो जाएं तो तहरीर वापस ले लेगी। हंगामा के बाद प्रेमिका के घरवालों ने उसे भगा दिया जबकि प्रेमी गांव छोड़कर निकल भागा।

प्रेमिका कोर्ट पहुंची प्रेमी कई घंटे बाद आया
इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। विनोद की तलाश में पुलिस घर पहुंचने लगी तो दबाव बना। गांव में पंचायत हुई। प्रधान भी बीच में आए। थाने में पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ कि दोनों की शादी करा दी जाती है। तय हुआ कि 12 जनवरी को दोनों पक्ष कचहरी पहुंचेंगे। प्रधान, दरोगा की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। मनीषा के वकील ने कागजात तैयार कर लिए।
मनीषा अपनी मां, बहनों के साथ सुबह कचहरी पहुंच गई। कई घंटे इंतजार के बाद भी प्रेमी नहीं आया। इसके बाद मनीषा ने पुलिस, प्रधान आदि को काल किया। पुलिस ने विनोद के घरवालों को बताया कि मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
जेल जाने के डर से विनोद अपनी बहन राजकुमार के साथ कहचहरी पहुंच गया। गवाहों के सामने कागजातों पर दोनों के साइन हुए। कोर्ट मैरिज होने के बाद मंदिर में शादी का इंतजाम हुआ।
बीए किए है विनोद, प्रेमिका नहीं पढ़ी
प्रेमी विनोद ने बीए किया हुआ है। वह इन दिनों मोबाइल शॉप पर बैठता है। वह मनीषा का रिश्तेदार भी लगता है। मनीषा सात बहनों में सातवें नंबर पर है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। विनोद दो भाइयों में बड़ा है।
उसकी एक बहन है उसका नाम राजकुमारी है। दोनों परिवार खेती किसानी करने वाले हैं। पांच साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में विनोद और मनीषा के बीच बातचीत शुरू हुई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.