हल्द्वानी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) बृहस्पतिवार को अमर उजाला खबरों के लिटिल मास्टर की कुमाऊं स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राजकीय मेडिकल काॅलेज के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में कुमाऊं के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी व अलग अलग स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.