बदायूं। खतौनी में खातेदार या सह-खातेदार के अंश गलत दर्ज होने से परेशान किसान और जमीन मालिकों अभी तक काफी परेशान थे। वह इसको सही कराने के लिए लेखपालों के चक्कर लगा रहे थे, ताकि खतौनियों की गलतियां दूर की जा सकें। अब शासन के निर्देश पर 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि इसके तहत सभी राजस्व गांवाें में जाकर लेखपाल त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण में संशोधन कराने का काम करेंगे। अगर अंश सही पाया जाएगा तो संबंधित किसान से हस्ताक्षर या अगूठा निशानी लेंगे। अगर कमी पायी जाती है तो किसान से प्रार्थना पत्र लेंगे। उसके बाद में उसमें सुधार किया जाएगा। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.