हल्द्वानी के देवलचौड़ से निकलने वाली नहर से खेतों में झागवाला पानी पहुंचने की शिकायत पर सिंचाई विभाग हरकत में आया है। विभागीय टीम ने रामपुर रोड स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही 50 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। चांदनी चौक घुड़दौड़ा, बेड़ापोखरा, जीतपुर नेगी, हरिपुर जमन सिंह आदि गांवों के किसानों के खेतों में नहर से सिंचाई वाला पानी पिछले लंबे समय से खराब आ रहा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.