सोमवार 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण तथा खनिज विभाग की भी समीक्षा की जाएगी।
9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में होंगे महत्वपूर्ण फैसले
मंगलवार 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रमुख निर्णय लिए जाएंगे। उसी दिन सीसीआईपी की बैठक होगी तथा लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पिछले दो वर्षों में हुए कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री परिवार के साथ बाघ देखने पहुंचे पन्ना टाइगर रिजर्व, 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी
राजनगर में लाडली बहना सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिसंबर को राजनगर के सती की मढ़िया में लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में दिसंबर माह की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से संवाद भी करेंगे।
खजुराहो प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल निम्न प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.