भास्कर न्यूज | लुधियाना जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को मां की साप्ताहिक चौकी का भव्य आयोजन किया। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत ढंग से ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे मुख्य यजमान चरनजीत कपूर, रमेश कुमार और किरण कपिला ने श्रद्धापूर्वक संपन्न किया। चौकी के मुख्य आकर्षण भजन गायक संजीव अरोड़ा एंड पार्टी रहे। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और भक्तिपूर्ण भजनों से पूरे वातावरण को अध्यात्म के रंग में सराबोर कर दिया। मैया का चोला है रंग लाल, शेरों वाली का क्या कहना और नंगे-नंगे पांव चला आ गया मां, तेरा द्वार सजाया गया मां भजन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन संध्या से पहले शाम को सना मित्तल, वन्दना गुप्ता और अनिल गुप्ता द्वारा श्री अमृतवाणी सत्संग का पाठ किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बलबीर गुप्ता, अश्विनी जैन और अशोक द्विवेदी ने विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान अम्बुजेश शर्मा, सुरिंदर भगत और मंजु सिक्का सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मां की आरती उतारी गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.