सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का बुधवार को साइंस का पेपर था। जिसके क्वेश्चन पेपर को तीन सेक्शन्स में बांटा गया था। जिसमें कुल 39 प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में बायोलॉजी सेक्शन 30 नंबरों का था, जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स सेक्शन 25-25 मार्क्स के थे।
परीक्षा के बाद छात्रों और विशेषज्ञों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल राजीव ने बताया कि छात्र पेपर देकर काफी खुश थे। पेपर इतना सरल था कि ज्यादातर छात्रों ने इसे सवा दो से ढाई घंटे के भीतर ही हल कर लिया था।
वहीं, साइंस टीचर इंजीनियर विकास बेरी के अनुसार, पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। उन्होंने बताया कि पूरा पेपर एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर बेस्ड था और बिल्कुल भी समय लेने वाला नहीं था। सेक्शन के आधार पर बात करें तो बायोलॉजी का हिस्सा काफी आसान था, जबकि केमिस्ट्री मध्यम स्तर की रही।
वहीं फिजिक्स के प्रश्नों में थोड़ा सोच-विचार करने की जरूरत थी। विकास बेरी ने यह भी कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार फिजिक्स में न्यूमेरिकल्स कम पूछे गए थे। कुल मिलाकर, यदि किसी एवरेज छात्र ने भी एनसीईआरटी की किताबों से अच्छी तैयारी की है, तो वह आसानी से इस पेपर में पास हो सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.