मंडी अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में आयोजित आम सभा की बैठक में गोशाला कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार किया गया। नए साल पर एक नई रूपरेखा बना कर कार्यों पर चर्चा की गई। गोशाला का चार दिवसीय वार्षिक उत्सव 15 से 18 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोशाला के आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इसमें 6 लाख रुपये हर महीना का खर्चा का लेखा प्रस्तुत किया व गोशाला की पुरानी गाड़ियों व लोहे का कबाड़ा को बेचने का भी सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया गया। बैठक में बलबीर सिंह, सचिव सत्यबीर सिंह, हरी सिंह, सुरेंद्र, ओम प्रकाश, महावीर सिंह, नंबरदार अमर सिंह, प्यारेलाल समेत कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.