लुधियाना| पंजाब सरकार द्वारा चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और दलित महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के लुधियाना प्रवक्ता संजीव चौधरी ने इस घोषणा को महिलाओं के साथ किया गया चुनावी स्टंट और बड़ा धोखा बताया है। संजीव चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ समान अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार के पास कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड नहीं है तो इस नई योजना के लिए पैसा कहां से आएगा। चौधरी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह भी पूछा कि सत्ता में आने से पहले हर महिला को 1000 रुपए महीना देने की गारंटी दी गई थी, लेकिन पिछले चार सालों में महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.