बीते शनिवार को सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने कार्रवाई किया है। मृतक के परिजनों ने प्रसव वार्ड में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी पूनम कुमारी व आरती कुमारी पर इलाज में लापरवाही बरतने तथा बार बार कहने पर भी मरीज को रेफर नहीं कराने का आरोप लगाया था। परिजनों ने सदर अस्पताल प्रबंधन को उपरोक्त दोनों कर्मियों के विरुद्ध लिखित शिकायत भी की थी। उपाधीक्षक डॉ पंकज ने दोनों कर्मियों को प्रसव वार्ड से हटाने का निर्णय लेते हुए दोनों कर्मियों से स्पष्टीकरण भी पूछा है। उपाधीक्षक डॉ पंकज ने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी कर्मियों की लापरवाही बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एक जांच कमिटी भी गठित किया गया है। जांच कमिटी को दो दिनों में जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां बताते चले कि तीन दिन पूर्व शहर के बिंड मुहल्ला अंसार नगर निवासी मो उमर अंसारी ने अपनी पत्नी गुलाफशा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी।
चतरा| उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर आम लोगों की समस्या सुनी। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य , आवास, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य त्वरित समाधान के साथ प्रशासन पर जनविश्वास को और मजबूत करना है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.