पुलिस ने जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी निकुंज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। थाना गांधीनगर व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दत्ता कॉलोनी क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी दत्ताकॉलोनी शनि मंदिर इलाके का रहने वाला है।
मामला वर्ष 2020 का है, जब सत्तीपारा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह और उसके सेवानिवृत्त पति फॉर्म हाउस निर्माण के लिए जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क निकुंज गुप्ता से हुआ, जिसने स्वयं को जमीन कारोबारी बताते हुए रॉयल पार्क कॉलोनी के पीछे लगभग पौने दस डिसमिल भूमि दिखाई। जमीन अनिल अग्रवाल की होनी बताया। आरोपी ने विश्वास जीतने अनिल की बहन के कैंसर पीड़ित होने का बहाना बनाकर जमीन जल्द बेचने की बात कही और खुद के नाम से एग्रीमेंट कराने का सुझाव दिया।
महिला ने आरोपी को मार्च 2019 तक कुल 17,05,000 रुपए एडवांस के रूप में दे दिए, लेकिन वह लगातार रजिस्ट्री टालता रहा। बाद में आरोपी ने एक और जगह-टाइम आउट सिनेमा के सामने 2 एकड़ 37 डिसमिल भूमि दिखाकर दूसरा सौदा भी पक्का कराया और विभिन्न बहाने बनाकर कुल 78,97,000 रुपए ठग लिए। एग्रीमेंट के बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई। इसके बाद वह टाल-मटोल करते रहा और पैसे भी वापस नहीं किए। प्राथमिक जांच में दस्तावेजों की फर्जी एग्रीमेंट व छलपूर्वक धन हड़पने के सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया था। फरारी के दौरान लगातार स्थान बदलते रहने के बावजूद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.