कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, वहीं खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रणजीत हनुमान प्रभातफेरी: रामायण आधारित झांकियों के साथ चला बाबा रणजीत का रथ, ठंड में उमड़ा आस्था का सैलाब
विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। बच्चों में उत्साह देखने योग्य है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं जिला खेल विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान देशभर के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.