बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में गोपालगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुख्य आरोपी इस्माइल आलम को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला के पास छिपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की, बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी इस्माइल आलम घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.