सिविल अस्पताल में पेश करने ले जाती पुलिस।
जालंधर में कुछ दिन पहले ईडी कार्यालय के बाहर पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में आज बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस ने पंजाब बचाओं मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी मिन्हास को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रोड जाम व सरकारी काम में बाधा पहु
मालूम हो कि इस प्रदर्शन में भाणा सिद्धू, निहंग सिंह और तेजस्वी मिन्हास शामिल थे। इसी दौरान मॉडल टाउन पुलिस के साथ तेजस्वी की तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
कोर्ट में लगाई गई बेल याचिका खारिज
जानकारी के मुताबिक तेजस्वी मिन्हास ने कोर्ट में जमानत की एप्लिकेशन लगाई थी। लेकिन जज समीक्षा जैन की अदालत ने बेल डिसमिस कर दी। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और आज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तेजस्वी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है और दोपहर करीब 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उनकी पेश चल रही है।
अंकुर नरूला पर लगे आरोपों से मामला गर्माया
तेजस्वी मिन्हास ने कुछ दिन पहले ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रेस से बातचीत करते हुए पास्टर अंकुर नरूला पर विदेशों से अवैध फंडिंग करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे।
इसी दौरान अंबाला की एक महिला भी सामने आई थी। जिसने आरोप लगाया कि आड़ में उसके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, टिकट और डॉक्यूमेंट दिखाकर 37 लाख रुपए की ठगी की गई। महिला का दावा है कि उनके पासपोर्ट भी अभी तक वापस नहीं किए गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.