पंजाब पुलिस जहां 24 घंटे सेवा के दावे करती है, वहीं तरनतारन के सिटी थाने में लोगों की सुनवाई न होने से ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जहां शिकायतकर्ताओं की अर्जियां लंबित पड़ी हैं और पुलिस अधिकारी या कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बता दे कि भाजपा युवा नेता के सचिव तरुण जोशी और स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भी किसी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाता है, तो उसे कुछ घंटों बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया जाता है।मोबाइल चोरी, वाहन चोरी और अन्य मामलों में भी पुलिस की ढिलाई स्पष्ट दिखती है। आरोपी अक्सर पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं, जिससे शिकायतकर्ता न्याय न मिलने के कारण परेशान हैं। लोगों ने की एसएसपी से की मांग परेशान लोगों ने तरनतारन के एसएसपी से मांग की है कि पुलिस थानों में न्याय मांगने आने वाले लोगों की सुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित थानों के एसएचओ को सख्त निर्देश देने की अपील की है ताकि आरोपियों के खिलाफ कोई ढिलाई न बरती जाए और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.