आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बनती हैं दवाइयां
चिराग हरवल फार्मास्यूटिकल्स के संचालक रब्बानी फिरदौसी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनकी कंपनी में बनने वाली दवाइयां पूरी तरह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार की जाती हैं. इनमें सफेद मुसली, पंजा मुसली, अकरकरा, कंद, चिरायता, कुटकी और निशोथ जैसी कई औषधीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है.जरूरत के अनुसार अलग-अलग दवाइयों में अलग-अलग जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है.
10 प्रकार की दवाइयां बनाती है कंपनी
फिरदौसी ने बताया कि उनकी कंपनी करीब 10 प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां बनाती है इनमें अमृत काढ़ा काजमी एंटी मलेरियाके-लिप लीवर टॉनिक, फेमी फीट महिलाओं से जुड़ी समस्याओं जैसे मेनोरिया, डिसमेनोरिया और लिकोरिया के लिए और पुरुषों की बांझपन समस्या के लिए बिजरा माल्ट जैसे उत्पाद शामिल हैं.
पुरुषों की समस्या के लिए खास दवा
रब्बानी फिरदौसी ने बताया कि बिजरा माल्ट खास तौर पर उन पुरुषों के लिए तैयार किया गया है जिनमें शुक्राणु की संख्या कम होती है. उनका दावा है कि यदि शरीर में एक भी शुक्राणु जीवित मिलता है, तो इस दवा के नियमित सेवन से तीन महीने के भीतर स्पर्म काउंट और मोटिलिटी बढ़ने में मदद मिलती है.
35 साल पुराना पारिवारिक कारोबार
रब्बानी ने बताया कि इन दवाइयों के निर्माता उनके पिता हैं जो पेशे से वैद्य हैं. उनका यह आयुर्वेदिक कारोबार करीब 35 वर्षों से संचालित हो रहा है. साल 2001 में उनकी कंपनी को औपचारिक लाइसेंस मिला था.अंबिकापुर में ही उनकी फैक्ट्री और लैब मौजूद है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी परीक्षण और प्रक्रियाओं के बाद दवाइयां तैयार की जाती हैं.
कई जिलों में मौजूद हैं स्टॉकिस्ट
रब्बानी फिरदौसी के मुताबिक अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी दवाइयों पर लोगों का भरोसा है राज्य के कई जिलों में उनके स्टॉकिस्ट भी मौजूद हैं कोरबा, बिलासपुर, सरगुजा और पथलगांव सहित कई जगहों के मेडिकल स्टोर्स पर उनकी दवाइयां आसानी से उपलब्ध हैं.
रब्बानी ने बताया कि हर दवा की कीमत अलग-अलग है अमृत काढ़ा काजमी और केलिबियस सिरप करीब 200 रुपये में मिलते हैं, जबकि फैटी लिवर के लिए बनने वाली दवा लिवर सिल्म की कीमत लगभग 300 रुपये है। वहीं बिजरा माल्ट एक प्रीमियम प्रोडक्ट है जिसकी कीमत करीब 3400 रुपये है, क्योंकि इसमें महंगे और खास आयुर्वेदिक कच्चे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.