मंडी जिले के सुंदरनगर में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सलापड़-तत्तापानी सड़क पर मुणाली खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। मृतकों की पहचान नवीन कुमार और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर ब
युवकों के रात भर घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने सतलुज नदी में पानी के बीच कार को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
NDRF ने शवों को बाहर निकाला
पुलिस को सूचना मिलने पर सोमवार को सतलुज नदी में सर्च अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने मिलकर नदी से कार सवार दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस को सतलुज नदी में कार गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.