काशीपुर के सुखवंत आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में पुलिस ने घोर लापरवाही और उदासीनता बरती।
प्रकरण में पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, शेखर बनकोटी, सुरेश चंद्र, योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार को लाइन हाजिर किया।
बता दें कि बीते रविवार को किसान सुखवंत सिंह ने रविवार को गौलापार के एक होटल में तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले वीडियो वायरल कर भूमाफिया पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.