रांची : झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली अंजू एक समय 5 साल तक घुंघट में ही रहती थी. उन्हें बाहर निकलने की आजादी बिल्कुल नहीं थी. यहां तक की उन्हें अपने घर के आंगन में भी पल्लू रखना पड़ता था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने घर के किचन से नमकीन बनाना शुरू किया. जहां यूट्यूब पर वह नमकीन बनाना शुरू की. वह 50 बार असफल हो गई. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. आज वह 100 वैरायटी की नमकीन बना रही हैं. इसके साथ ही 10 महिलाओं को 12000 रुपये के हिसाब से नौकरी पर रखी हैं. इसके अलावा महीने में वह 250000 रुपये का मुनाफा भी कमाती हैं. उन्हें लोग झारखंड वाली दीदी के नाम से पुकारते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.