Araria Success Story : बिहार में अररिया जिले के किसान शुभम कुमार झा 12वीं पास हैं. वह 10 एकड़ में मक्का की खेती कर 2.5 लाख खर्च करके 8 लाख का मुनाफा कमा रहे हैं. इसके साथ ही वह अन्य किसानों के लिए प्रेरणा के श्रोत भी बन गए हैं.
जानें 10 एकड़ खेती में कितना होगा खर्च
अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत घरबंधा गांव के रहने किसान शुभम कुमार झा कई सालों से मक्का की खेती कर रहे हैं. उन्होंने लोकल 18 से बताया कि वह इस सीजन में 10 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती कर रहे हैं. जहां प्रति एकड़ 20-25 हजार रुपए खर्च होता है. वहीं, कुल 10 एकड़ जमीन पर 2.5 लाख रुपए का खर्चा होता है. यहां के किसानों के लिए मक्का की फसल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. उन्होंने बताया कि उनका मक्का 24 दिनों का हो गया है. जहां प्रति एकड़ जमीन पर लगभग 200 किलो खाद भी उपयोग में लाया जाता है.
मक्का की खेती में है बढ़िया मुनाफा
किसान शुभम कुमार ने बताया कि मक्का की खेती में बढ़िया मुनाफा होता है. यह 150-180 दिनों में तैयार होती है. इस फसल में किसानों को 4 बार सिंचाई की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि 10 एकड़ जमीन पर लगभग 8 लाख रुपए तक की कमाई कर लेते हैं. किसान ने बताया कि अगर जमीन में नमी हो तो 4 बार सिंचाई में फसल हो जाती है. वहीं, अगर नमी नहीं है तो 5-6 बार तक सिंचाई करनी पड़ती है. इसमें कई प्रकार के रासायनिक और जैविक खादों की भी जरूरत पड़ती है. कई प्रकार की मशीनों से स्प्रे में भी करना पड़ता है.
मक्के की खेती में है मुनाफा ही मुनाफा
किसान शुभम ने बताया कि इसकी खेती के लिए यूरिया, पोटाश, एल्युमिनियम जैसे खादों की जरूरत होती है. 35-45 दिनों के बाद दो बार कीटनाशक और लोडिस का स्प्रे करना जरूरी होता है. साथ ही यह भी बताया कि 10 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती से लगभग 8 लाख रुपए से अधिक की कमाई की जा सकती है. वह मक्का, गेहूं और धान की खेती से हर साल सीजन में 10 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. इस खेती में उनके पिता जी भी उनका सहयोग करते हैं. वह 12वीं तक की पढ़ाई कर चुके हैं. इसके अलावा आगे की पढ़ाई भी कर रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.