भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के 1196 पदों के लिए नगर निगम प्रशासन ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अब 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इस संबंध में निगम के मुख्य कार्यालय में बाकायदा सूचना बोर्ड लगाकर उम्मीदवारों को सूचित किया गया है। नगर निगम के डॉ. बीआर अंबेडकर प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट में सरकारी सुविधा केंद्र में भर्ती के लिए अर्जी फार्म लिए जा रहे हैं। सरकारी छुट्टियों का अलावा ये विंडो खोले जा रहे हैं। मंगलवार को भी यहां लोगों की लंबी कतारें लगी रही थीं। पहले अंतिम तारीख 27 फरवरी थी। अंतिम दिनों में भीड़ लगने लगी थी। इसके मद्देनजर अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.