घायल अजीत, जिसे बिना किसी विवाद के गोली लगी है।
ग्वालियर में गुरुवार रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पीतांबरा कॉलोनी की है। युवक जब पास की एक किराना दुकान से सामान लेने पहुंचा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह घायल होकर जमीन पर गि
राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गन शॉट इंजरी होने के कारण जेएएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे और उसी दौरान चली गोली युवक को लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर से सामान लेने निकला था युवक
हजीरा थाना क्षेत्र के पीतांबरा कॉलोनी निवासी अजीत शर्मा (21), पिता राधेश्याम शर्मा, छात्र है। गुरुवार रात वह घर से पास की इलू किराना दुकान पर सामान लेने गया था। उसने दुकानदार को पर्ची थमाई और वहीं खड़ा होकर सामान निकलने का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके हाथ से खून बहने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ब्लड ज्यादा निकलने के कारण उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
घटनास्थल के पास चल रहा था झगड़ा
घायल अजीत ने पुलिस को बताया कि जिस स्थान पर उसे गोली लगी, वहां पास में लोधी कोचिंग के सामने कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। गोली लगने के बाद कुछ युवक मौके से भागते हुए दिखाई दिए, जिससे आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने फायर किया होगा।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस संबंध में एएसपी विदिता डागर ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.